हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, शहीद आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनेई ने "महंगाई के समय पुराने माल को नई कीमत पर बेचने" के संबंध में एक प्रश्न का उत्तर दिया है। शरई अहकाम मे रूचि रखने वालो के लिए पूछे गए सवाल और उसके जवाब का पाठ प्रस्तुत किया जा रहा है।
प्रश्न: वर्तमान महंगाई को देखते हुए, क्या विक्रेता वह माल जो उसने पहले खरीदा था, उसे नई कीमत पर बेच सकता है?
उत्तर: यदि यह इस हद तक न हो कि उर्फ़ के अनुसार खरीदार पर इज्हाफ़ समझा जाए, और यह संबंधित नियमों व कानूनों के विरुद्ध न हो, तो कोई समस्या नहीं है। हालाँकि, मुस्तहब यह है कि विक्रेता उतने मुनाफ़े पर संतोष करे जितने से उसका खर्च चल जाए।
आपकी टिप्पणी